Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झूला बन गया बच्चे की हो गई दर्दनाक मौत

Author Picture
Content Writer
May 26, 2023 9:53 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

झूला झूलने के दौरान एक बच्चे के गले में अचानक फांसी लगने से दर्दनाक मौत हो गई।  14 वर्षीय मोहित पिता राजकुमार अपने घर पर ही साडी से बने हुए झूले में झूल रहा था इस दौरान पैर ऊपर होने से गले में फांसी लग गई।

बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है  पिता राजकुमार सहित परिजन बाजार में बेटी की शादी का सामान लेने गये थे। घर पर कोई नही था। पड़ोस में रहने वाली महिला  ने देखा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आसपास लोग मोहित को लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने  मृत घोषित कर दिया।

खरगोन जिले के कसरावद के वार्ड क्रमांक 1 के निवासी राजकुमार मांगीलाल के यहाँ शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। मासूम की माँ  और बहन का रो रो कर बुरा हाल है। कसरावद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज