Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विवाह समारोह के दौरान 17 मेहमान हुए फ़ूड पाइजिंग का शिकार

Author Picture
Editor
May 26, 2023 10:00 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मिली जानकारी के अनुसार धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दावड़ में रहने वाले चम्पालाल अलावा के यहाँ पुत्र एवं पुत्री का विवाह आयोजन चल रहा था। गुरुवार शाम को पुत्री का विवाह हुआ इसी घर मे शनिवार को पुत्र की बारात जाना है। जिसके लिए मेहमानों का जमावड़ा घर में ही लगा हुआ था। बेटी के विवाह में बना  गुरुवार रात का कुछ भोजन बच गया था जिसे घर पर रुके मेहमानों ने सुबह खा लिया। जिसके बाद दोपहर बाद  लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।

परिवार जन बीमार लोगों को लेकर तुरंत धामनोद नगर के शासकीय अस्पताल पहुँचे,जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल करीब 17 से अधिक लोगों को अस्पताल में लाया गया है। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर मामले की जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार सहदेव मौर्य एवं नवागत थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान अस्पताल पहुँचे और मरीजों के हाल जाने। वहीं अस्पताल में डॉ. नर्गेश एवं पुरे अस्पताल का स्टॉफ मरीजों की देखरेख व उपचार में लगा हुआ है।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज