Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Acid Attack : घर लौट रही महिला पर रास्ते में पडोसी ने कर दिया एसिड अटैक

Author Picture
Editor
Jul 6, 2023 3:51 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Acid Attack : महिला पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला खरगोन जिले के गोगांवा थाने के सुरपाला गांव में सामने आया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश और छेडखानी के चलते  एसिड अटैक किया था। बताया जा रहा है  गोगांवा थाने में महिला के पति ने छेडखानी की शिकायत पूर्व में दर्ज कराई थी। आरोपी नरेन्द्र  ने सुरपाला में गेहूं पिसाने जा रही महिला पर एसिड से भरी बोतल से अचानक अटैक कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता ने उठाई ऊँगली जिले के लायक ही नहीं है प्रभारी मंत्री

पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यशवंत को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर कथित एसिड अटैक से हडकंप मच गया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसिड अटैक के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।  महिला का हाथ,पीठ बुरी तरह झुलस गये। हलाकि सुखद है की वारदात में महिला का चेहरा बच गया।

यह भी पढ़ें : सीधी पेशाब कांड मामले के आरोपी की अकड़ उतारती हुई पुलिस देखिए वीडियो

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है की महिला पर एसिड अटैक को लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोगांवा पुलिस की जांच के बाद वारदात का खुलासा होगा। पुलिस एसिड ही फेंका है या कोई और पदार्थ पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : MP Health Department Transfer: CMHO सहित विभाग के दर्जनों अधिकारियों का हुआ तबादला देखिए सूची

इधर 35 वर्षीय पीडित महिला कविता सेवकराम ने मीडिया को बताया की गेहूं पिसाने के लिए घर से निकली थी। बिजली बंद होने से आटा चक्की से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव के नरेंद्र यशवंत ने उस पर तरल पदार्थ फेंक दिया। पहले महिला को लगा पानी है। लेकिन बाद में शरीर में जलन और कपड़े गलने लगे। हाथ पीठ सहित शरीर में कई जगह बुरी तरह जल गया। आरोपी नरेन्द्र पिता यशवंत पुरानी रंजिश रखता था। छेडखानी करता था। मेरी पति ने पहले भी गोगांवा थाने में छेडखानी का प्रकरण दर्ज कराया था। रंजिश के चलते आरोपी ने एसिड अटैक किया है।

यह भी पढ़ें : फर्जी पुलिसवाला बन रचा ली शादी दो दिन में ही खुल गई पोल पहुँच गए सलाखों के पीछे

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज