Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Lokayukt Karyawahi : लाइन मैन और मीटर रीडर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Nov 21, 2023 5:42 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एमपीईबी के लाइनमैन रामधीन अहिरवार और मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर को 5000 रु रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया है।

मामले में आवेदक दरबार सिंह सौंधिया पिता इंदर सिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा बड़ौद जिला आगर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि मेरी कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु डेढ़-दो महीने पहले आवेदन दिया गया था।

गुराडिया ग्रिड के लाइन मेन रामधीन अहिरवार और आउट सोर्स कंपनी के मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर द्वारा 11000 रुपए की मांग की और कहा कि तुम्हें बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं है। हम लोग ही आपका क्षेत्र देखते हैं तथा आपको कोई समस्या नहीं आएगी।

फिर सत्यापन के दौरान आवेदक द्वारा राशि कम करने का कहने पर 5000 रुपए मैं बात तय हुई। आज 21 नवंबर 2023 को गुराडिया ग्रिड पर रिश्वत की राशि लाइनमैन अहिरवार की उपस्थिति में करण सिंह ने जैसे ही ग्रहण की, आस पास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक सहित इसरार, संदीप, श्याम, महेंद्र और नीरज शामिल हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज