Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अनूपपुर जिले में दहेज़ के लिए पति ने साड़ी का फंदा बना पत्नी को उतारा मौत के घाट,अपराध छिपाने आत्महत्या का दिया रूप,ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Editor
Nov 15, 2022 4:19 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

अनूपपुर :दहेज़ के लोभी पति ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को साड़ी के फंदे से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और पत्नी को फासी के फंदे में लटका दिया ताकि घटना को एक सामान्य मर्ग का रूप दिया जा सके लेकिन लड़की के पिता की शंका ने आरोपियों की सारी पोल खोल दी.

https://youtu.be/ao6nYgPdUY

ताजा मामला अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी का हैं जहा 10 नवंबर को 23 वर्षीय नवविवाहिता रेखा केवट का शव घर में फांसी पर लटका मिला था, जिसकी शिकायत मृतिका के पिता कामता प्रसाद केवट निवासी देवगवा ने थाने पर दर्ज कराई थी, और आशंका भी जताई थी कि उसकी पुत्री की हत्या कि गई है, जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की वही मामले की जानकारी देते हुए भालुमाडा थाना प्रभारी अजय पवार ने बताया की  कि मृतिका के पति मोहन लाल केवट ने अपने पिता बिहारी तथा भाई तेजभान के साथ मिलकर शादी के बाद दहेज में एलईडी एवं डनलप के गद्दे, मोटरसाइकिल व जमीन की मांग लगातार कर रहे थे, यह चीज ना मिलने उपरांत तीनों लोगों ने मिलकर साड़ी से गला घोट कर हत्या करने उपरांत फांसी में लटका दिया था

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध धारा 302,304 बी का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा है.

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज