Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कुँए में मिला बीते 4 दिन से लापता नाबालिग किशोरी का छत विछत शव,मचा हड़कंप

Author Picture
Editor
Nov 16, 2022 11:03 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शहड़ोल : जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहाँ 4 दिन से लापता एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था मे खेत के कुए में अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, संदिग्ध अवस्था मे नाबालिग छात्रा का शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर किया है। वही मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची जैतपुर व दरसिला पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। नाबालिग के शव मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा 13 नवम्बर से लापता हो गई थी, जिसके लापता होने की परिजनों ने दरसिला चौकी में सूचना दी थी, परिजनों के सूचना पर पुलिस ने गुमसुदगी का मामला कायम कर नाबालिग की पड़ताल में जुट गई थी, इसी बीच 16 नवम्बर को मवेशी चरा रहे चरवाहे ने खेत में स्थित इंदारा ( कुआ) में लापता नाबालिग का संदिग्ध अवस्था मे अर्धनग्न शव पानी मे तैरता हुआ शव देखने की सूचना दी, मामले की जानकारी लगते है परिजन मौके पर पहुच लापता नाबालिग के रूप में पहचान किया, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कुछ लोगो पर आशंका जाहिर की है। वही मामले की जानकारी लगते ही जैतपुर व दरसिला पुलिस मौके पर पहुच मामले की पड़ताल कर रही है। नाबालिग के शव मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वही इस मामले में  SDOP धनपुरी अभिनव मिश्रा का कहना है की लापता बच्ची का शव मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद बहोत सी चीजें स्पष्ट हो जाएगी ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज