Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नईगढ़ी में मिले नर कंकाल के राज से उठा पर्दा प्रेमी निकला हत्यारा

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 2, 2024 2:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रीवा के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अन्तर्गत हर्दीहा गांव में एक दिन पहले नरकंकाल मिलने के बाद हंगामा मच गया, यह नरकंकाल गांव के ही रहने वाले साकेत परिवार की लड़की का निकला जो 13 मई से अपने गांवों से लापता थी, परीजनो ने कपड़ो के अधार पर मृतका की पहचान की,,, मामले पर पुलिस ने घटना की जॉच शूरू कर दी और इस दौरान एक संदेही को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

पूरा मामला मऊगंज जिले का है जहा पुलिस अधीक्षक ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुऐ बताया की आरोपी मुकेश साकेत का युवती से प्रेम प्रसंग चलता था घटना दिनांक को दोनो लोग रात में मिले, इस दौरान युवती ने शादी का दबाव बनाया लेकिन आरोपी के शादी से मना करने पर युवती शोर मचाने लगी, जिस पर आरोपी ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और शव को वही खेत में दफन कर दिया, इधर रात भर युवती के घर न पहुंचने पर परीजनो ने सुबह थाने में शिकायत दर्ज करा दी, पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थीं की इस दौरान गांव में नरकंकाल मिलने की घटना सामने आई और जिसकी पहचान गुमशुदा नाबालिग के रूप में हुई,पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और एक एक कड़ी जोड़ आरोपी तक पहुंची और पूरे घटना क्रम का खुलासा कर दिया ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज