Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Christ Church School सालीवाड़ा की कई पुस्तकों के ISBN नम्बर पाये गये फर्जी

Author Picture
Sub Editor
Jun 14, 2024 9:50 PM IST

[inb_subtitle]

Christ Church School सालीवाड़ा की कई पुस्तकों के ISBN नम्बर पाये गये फर्जी
— jabalpur news

—Advertisement—

दिनॉक 27-5-24 को कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थाने ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गोराबाजार, माढोताल, तिलवारा, बरेला, भेडाघाट में  धारा  420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के 11 अपराध पंजीबद्ध कर 21 आरोपीं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ उपरांत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेंडे की उपस्थिति में पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपराधों की विवेचना कर रहे सभी थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा करते हुये विवेचना के दौरान आये तथ्यों की जानकारी ली जाकर  आगामी विेवेचना के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिय जा रहे हैं।

थाना बरेला में पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 331/2014  धारा  420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि की विवेचना के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय एवं थाना प्रभारी बरेला श्री प्रमोद साहू द्वारा क्राईस्टचर्च स्कूल सालीवाड़ा मंे जाकर स्कूल की कई पुस्तकों की जांच की गयी, जिनके आई.एस.बी.एन. नम्बर मैच नहीं हुये, फर्जी पाये गये।  विवेचना हेतु आवश्यक कुछ दस्तावेज जप्त किये गये है।  

इसके साथ ही स्कूल के द्वारा दी गयी जानकारी को तस्दीक किया गया जिस पर पाया गया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा कई तथ्य छिपाये गये है, जिनके सम्बंध में बारीकी से छानबीन की जा रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज