Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पंचायत सचिव ने 3 छात्राओ को मोबाइल पर दिखाए अश्लील Content हुआ गिरिफ्तार 

Author Picture
Sub Editor
Aug 31, 2024 11:39 AM IST

[inb_subtitle]

पंचायत सचिव ने 3 छात्राओ को मोबाइल पर दिखाए अश्लील Content हुआ गिरिफ्तार 

—Advertisement—

12 वी क्लास की तीन नाबालिक छात्राओ को कैथी गांव में पदस्थ पंचायत सचिव राकेश शर्मा ने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है छात्राओं से मिले शिकायती आवेदन पर आंतरी थाना पुलिस ने पंचायत सचिव राकेश शर्मा पर FIR दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया हे। पीढ़ित नाबालिक छात्राओं के अनुसार कोचिंग आते जाते समय पंचायत सचिव पहले भी पीछा करते हुए छेड़खानी का प्रयास कर चुका है। वही इस घटना की सूचना लगते ही जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी विवेक कुमार ने आरोपी सचिव राकेश शर्मा निवासी कछोआ को निलंबित कर दिया हे।

आपको बता दे की प्रतिदिन की तरह 12 वी क्लास में पढ़ने वाली 17 वर्षीय तीन छात्राएं आंतरी कस्बे में कोचिंग पढ़ने के लिए जाती हे जहा आरोपी सचिव राकेश शर्मा कई बार उनका पीछा करता रहा लेकिन हद्द तो तब हो गई जब 29 अगस्त को करीब 12 बजे आरोपी सचिव ने आंतरी कस्बे के कचहरी मैदान पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास घर जाने के लिए ई रिक्शा का इंतजार कर रही थी तभी छात्राओ की तरफ मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया और उन्हें गंदे तरीके से इशारे किए तब जाकर घर पहुंची बाद छात्राओ ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया इसके बाद आंतरी थाना पुलिस से शिकायत की गई और पुलिस ने छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट कि धराओ में मामला दर्ज किया है.

वहीं घटना के दौरान एकत्रित लोगों ने पंचायत सचिव राकेश शर्मा की मारपीट भी कर दी इस दौरान सचिव ने भाग कर अपनी जान बचाई है। जिसके बाद आंतरी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि वह मोबाइल चला रहा था तभी अचानक मोबाइल में अश्लील वीडियो चल पढ़े। वही गंभीर मामले को लेकर आरोपी बने सचिव को जांच के बाद दोषी पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज