Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

हाइवे किनारे 2 साल की मासूम को छोड़ने वाले दंपत्ति की केअर टेकर ने खोल दी पोल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Apr 25, 2026 1:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सवाई माधोपुर हाईवे किनारे 2 साल की मासूम बच्ची को छोड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सख्त कदम उठाए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे तत्काल भोपाल रवाना किया गया। जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर टीम ने भोपाल से आरोपी दंपती आकाश मूंदड़ा और उसकी पत्नी कृतिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को श्योपुर लाया गया।

पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी दंपती बच्ची को अपने साथ रखे हुए थे, लेकिन बाद में उसे हाईवे किनारे छोड़ दिया। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित रखा गया है और उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आरोपी दंपती का कहना है कि उन्होंने बच्ची को गोद लिया था, लेकिन अब तक वे यह नहीं बता सके हैं कि गोद कहां से और किस प्रक्रिया के तहत लिया गया। यही वजह है कि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है। मामले का खुलासा करने में पुलिस को दो अहम सुराग मिले एक वह कार, जिससे दंपती श्योपुर पहुंचे थे और दूसरा भोपाल की आया (केयरटेकर) की जानकारी। इन्हीं इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दंपती मेहंदीपुर बालाजी जाते समय रास्ते में ही बालिका को सोंईकलां के पास छोड़कर चले गए थे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज