Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : हथनी तलैया के पास सराफा कारोबारी का ज्वेलरी से भरा बैग लेकर अज्ञात आरोपी फरार 

Author Picture
Editor
May 3, 2026 10:21 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Crime : इंदवार थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक सनसनीखेज झपटमारी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।सोना-चांदी के गहनों की फेरी कर लौट रहे व्यापारी को तीन बदमाशों ने निशाना बनाते हुए चलती बाइक से उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए।

मामले में थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 149/26 धारा 304(2) बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों की माने तो फरियादी संतोष सोनी,निवासी ग्राम पलझा 2 मई शनिवार को पनपथा के साप्ताहिक बाजार में गहनों की बिक्री कर शाम करीब 7 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अमरपुर-पनपथा रोड स्थित हथनी तलैया के पास पीछे से आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के बराबर आकर अचानक बैग झटक लिया।

बैग में सोने-चांदी के जेवरात के साथ कैश बुक भी रखी हुई थी।झपट्टे की जोरदार घटना से बैग की पट्टी टूट गई और संतोष सोनी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा,जिससे उसके घुटनों और हाथ में चोटें आईं।उधर आरोपी युवक बैग लेकर पलझा की ओर फरार हो गए।घटना के समय अंधेरा होने के कारण फरियादी आरोपियों का चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिखा,लेकिन फरियादी ने भरोसा दिलाया है कि सामने आने पर पहचान कर सकता है।घटना के बाद से ही पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इलाके में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है,वहीं पुलिस जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज