Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior Crime News : आरक्षक जनरल ड्यूटी की परीक्षा के दौरान भाई की जगह पर परीक्षा देने पहुंचा मंडला का युवक ग्वालियर में गिरिफ्तार 

Author Picture
Correspondent
Feb 7, 2025 8:56 AM IST

[inb_subtitle]

Gwalior Crime News : आरक्षक जनरल ड्यूटी की परीक्षा के दौरान भाई की जगह पर परीक्षा देने पहुंचा मंडला का युवक ग्वालियर में गिरिफ्तार 

—Advertisement—

Gwalior Crime News :  ग्वालियर शहर की थाटीपुर पुलिस ने यमुनानगर स्थित वीवीएम कॉलेज के गोपाल भार्गव की शिकायत पर कर्मवीर तोमर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक बुधवार को एसएससी जीडी की परीक्षा में शामिल होने आया था। लेकिन वह अपने भाई लविश तोमर के स्थान पर परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचा था। लविश और कर्मवीर तोमर मंडला शहर के रहने वाले हैं। 

यहां वीवीएम कॉलेज में आयोजित आरक्षक जनरल ड्यूटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए कर्मवीर पहुंचा था ।फोटो मिसमैच और हस्ताक्षर सहित अन्य दस्तावेजों के जरिए उसे चेकिंग स्टाफ द्वारा पकड़ लिया गया। उसने बताया कि वह अपने भाई लवीश तोमर की जगह इस परीक्षा में शामिल होने आया था। वीवीएम कॉलेज के स्टाफ द्वारा थाटीपुर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाटीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कर्मवीर सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों भाइयों को इस फर्जी वाडे़ में आरोपी बनाया गया है लविश तोमर फिलहाल फरार है उसकी तलाश की जा रही है ।जबकि कर्मवीर तोमर को कॉलेज स्टाफ द्वारा मौके पर ही रोक लिया गया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।उल्लेखनीय है कि  इससे पहले सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में भी नौ ऐसे फर्जी छात्रों को दो दिन पहले पकड़ा गया था जो फर्जी तरीके से परीक्षा पास कर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने अकादमी पहुंचे थे। फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।फिलहाल सभी जेल में हैं।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज