Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मामा के बेटे के दोस्त ने बंधक बना किया दुष्कर्म मामला दर्ज 

Author Picture
Correspondent
Mar 2, 2025 9:18 PM IST

[inb_subtitle]

मामा के बेटे के दोस्त ने बंधक बना किया दुष्कर्म मामला दर्ज 
— मामा के बेटे के दोस्त ने बंधक बना किया दुष्कर्म मामला दर्ज 

—Advertisement—

ग्वालियर में एक 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ ममेरे भाई के दोस्त ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी से छात्रा की मुलाकात ममेरे भाई की शादी में एक साल पहले हुई थी। आरोपी ने छात्रा को उसके वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा को मिलने के लिए झांसी बुलाया। यहां पांच दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत छात्रा ने थाने में की। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव निवासी 17 साल की पीड़ित छात्रा 12वीं क्लास में पढ़ती है। छात्रा दो साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला जालौन में शादी में शामिल होने गई थी। यहां पर मामा के बेटे का दोस्त विशाल खटीक निवासी कैलिया जालौन यूपी का रहने वाला आया था। यहां पर उनकी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। कभी-कभी वह उससे मिलने ग्वालियर आता जाता था और कभी-कभी वह वह मामा के घर जाती तो उनकी मुलाकात हो जाती थी। इस दौरान उन दोनों ने साथ में फोटो खिचवाते और रील बनाए थे। करीब एक साल पहले उनका विवाद हो गया था और छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी।

दस दिन पहले विशाल का छात्रा के मोबाइल पर कॉल आया था। उसने उसे मिलने के लिए कहा। जिस पर छात्रा ने इनकार कर दिया। जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो वह उसके साथ बनाई रील, वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। धमकी के कारण वह घबरा गई और छात्रा ट्रेन से झांसी पहुंची तो विशाल उसे एक मकान में ले गया और पांच दिन बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। किसी तरह वह वहां से भाग कर आई और माता पिता को बताकर थाने में शिकायत की। वही पुलिस ने उसकी शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज