Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गड़रा गांव छावनी में तब्दील 2 लोगो कि हत्या के बाद तनाव का माहौल 

Author Picture
खबरीलाल Desk
Mar 16, 2025 3:28 PM IST

[inb_subtitle]

गड़रा गांव छावनी में तब्दील 2 लोगो कि हत्या के बाद तनाव का माहौल 
— गड़रा गांव छावनी में तब्दील 2 लोगो कि हत्या के बाद तनाव का माहौल 

—Advertisement—

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रा गांव में शनिवार को हुई घटना के बाद फिलहाल माहौल शांतिपूर्वक है पुलिस ने यहां पर मोर्चा संभाल रखा है। गांव में फिलहाल लोग नहीं नजर आ रहे है पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पूरी स्थिति में नियंत्रण बना रखा है और फिलहाल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। सनी यादव की मौत के बाद उसके परिवार के लोग काफी आक्रोशित थे और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें समझाइश दी जिसके बाद परिजन माने।

शनिवार को मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में जमकर हंगामा हुआ। यहां पर शनि द्विवेदी नाम के युवक को आदिवासी परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आदिवासियों ने पुलिस बल सहित तहसीलदार पर भी हमला कर दिया और जमकर पत्थर बरसाए और उन्हें भी बंधक बनाकर उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में जहां ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई वहीं तहसीलदार कुवारे लाल पनिका सहित 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए। 

इस घटना में एक ASI और तहसीलदार बुरी तरह से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रकाश पांडेय और संभागायुक्त बी एस जामोद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक  सनी द्विवेदी के परिवार के लोग काफी आक्रोशित थे और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें समझाइश दी जिसके बाद परिजन माने।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज