Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्राम बरही के पास सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी ठोकर

Author Picture
Editor
Jun 15, 2025 8:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले में इनदिनों हादसों का दौरे जारी है।ताजा मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ग्राम बरही के पास का है जब एक लभगभ 40 वर्षीय बाइक सवार ग्राम बरही से निकल कर राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी ओर बने अपने नए घर की ओर जा रहा था, तभी नौरोजाबाद से उमरिया की ओर जा रहे पिकअप से बाइक सवार की भिंड़त हो गई। इस सड़क हादसे में राजेंद्र यादव पिता तुगलु यादव को 108 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया में प्राथमिक ईलाज के लिए ले जाया गया।

हालात गंभीर होने के कारण घायल युवक को जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि युवक की मात्र एक 6 वर्ष की मासूम बेटी भी है।

घटना किन कारणों से हुई फिलहाल यह जांच का विषय है।घटनास्थल पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खेत मे जा गिरा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज