Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चंदिया में NH43 पर ठेकेदार की लापरवाही की बली चढ़ गया मजदूर

Author Picture
Content Writer
Jul 1, 2025 4:13 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Road Accident Umaria : चंदिया थाना अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में पथरहठा निवासी संजय पिता भाईलाल सोनी उम्र 36 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 8 बजे उस वक्त हुआ, जब संजय एफसीआई गोदाम बिसहनी में ड्यूटी के बाद अपनी बाइक क्रमांक एमपी 54 एमए 5311 से घर लौट रहा था।

सड़क पर बने गड्ढे में हुई दुर्घटना 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंदिया हाइवे पर सड़क मरम्मत के लिए किया गया गड्ढा हादसे की वजह बना। बाइक सवार संजय जैसे ही उस स्थान पर पहुँचा, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार संजय एफसीआई गोदाम में कलेक्टर रेट पर मजदूरी करता था और रोज की तरह घर लौट रहा था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। 

ठेकेदार की बड़ी लापरवाही 

पड़ोसियों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः रात करीब 2 बजे चंदिया पुलिस द्वारा परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए हाइवे में की गई लापरवाह खुदाई और बिना संकेतक छोड़े सड़क मरम्मत कार्य को जिम्मेदार ठहराया है।अब परिजनों के साथ पूरे गांव में गम और आक्रोश का माहौल है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज