Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रिवाल्वर की नोक पर पुलिस पर लगा रेप का आरोप

Author Picture
Editor
Feb 14, 2023 9:48 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शुजालपुर के स्वप्न सिटी कॉलोनी में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने सुंदरसी पुलिस थाना पर पदस्थ रहे सब इस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी पर बलात्कार व शुजालपुर में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर दोषी सब इंस्पेक्टर को बचाने के लिए धमकाकर राजीनामा कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर फरार है।

गन प्वाइंट पर पुलिस सब इंस्पेक्टर से रेप का शिकार हुई पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन शाजापुर में उप निरीक्षक के रूप में पदस्थ आजाद सिंह चौधरी जाट 20 साल पहले जब सिपाही थे, तब उसने महिला के पति से दोस्ती की। घर आने जाने के दौरान पति को अपनी पुलिस वर्दी पहनाकर फोटो लिए और घरेलू संबंध सा भरोसा जीत पति से दोस्ती की आड़ में महिला को झांसा देकर बलात्कार किया।

साल 2019 में सुंदरसी पुलिस थाने पर पदस्थ रहने के दौरान महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। सब इस्पेक्टर से पीड़िता ने शादी करने वादा याद दिलाया तो फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देता था। 15 अक्टूबर 2022 की रात आरोपी सब इंस्पेक्टर ने दोबारा रेप कर धमकाया कि उसके खिलाफ जुबान खोली तो वह टीआई बनने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा। पुलिस थाना पर शिकायत की तब भी रेपिस्ट इंस्पेक्ट को बचाने पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने दबाव बनाकर डराकर रेप के आरोपी सब इंस्पेक्टर आजाद के खिलाफ बयान नहीं देने को मजबूर किया। जब बेटे की समझाइश पर हाल ही में महिला ने ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को शुजालपुर मंडी पुलिस थाना पर सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी जाट व सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर धारा 376, 2 (एन), 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पहले पति को सरकारी वर्दी पहना फोटो खींचा जीता भरोसा बाद में पत्नी को प्रेमजाल में फसाया पीड़ित महिला ने बताया 20 साल पहले पुलिसकर्मी आरोपी आजाद सिंह कि दोस्ती उसके पति से राजगढ़ जिले में हुई थी। उसके पति पुजारी हैं‌। सुंदरसी थाने पर सब इंस्पेक्टर बनकर आने के बाद वर्ष 2019 में दोस्ती का हवाला देते हुए सब इस्पेक्टर आजाद ने अपनी वर्दी उतार कर उसके पति को पहनाई और उसका फोटो सेशन कराया। इसके बाद आजाद सिंह का दखल पीड़िता के गृहस्थ जीवन में बढ़ता ही चला गया। एक ही फ्रेम में वर्दी पहने पीड़िता के पति, रेप के आरोपी सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह और खुद पीड़ित महिला की फोटो दिखाते हुए कहा महिला ने कहा कि बीते 4 माह से उसके पति भी इन सब बातों से परेशान होकर साथ नहीं है। सब इंस्पेक्टर ने भरोसे का कत्ल किया।

पीड़िता बोली: रेपिस्ट पुलिसवाले इसलिए बचा रही पुलिस

पीड़ित महिला ने कहा कि बलात्कार के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग से है, इसलिए ही शुजालपुर की पुलिस उन्हें बचाने में लगी हुई है। महिला ने कहा कि प्रकरण दर्ज होने के बाद भी दोनों को गिरफ्तार नहीं करते हुए जानबूझकर फरार होने मे मदद की गई। महिला ने खुद के परिवार पर जान का खतरा भी बताया है।

पीड़ित महिला के द्वारा बताया गया कि थाने पर पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर जय सुनहरी के द्वारा भी उन्हें दो बार थाने पर बयान लेकर आरोपी छत्रपाल पवार को बचाने को कहा और दोनों ही बात पीड़िता की है एफ आई आर नहीं की गई ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज