Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Crime News : घोल्लापाट के जंगल में मिला नर कंकाल

Author Picture
Editor
Mar 11, 2023 5:28 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Crime News : नर कंकाल मिलने की खबर के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिला मुख्यालय उमरिया से 50 किलोमीटर दूर तहसील बिलासपुर अंतर्गत ग्राम मानिकपुर के घोल्लापाट के जंगल में मानव नर कंकाल क्षत विक्षत हालात में मिला। नर कंकाल मिलने की खबर के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : धरती में गड़ी नंदी की प्रतिमा आ रही थी धीरे धीरे ऊपर पढ़िए फिर हुआ क्या

कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मझौली खुर्द के निवासी नरबद सिंह गोंड के चार पुत्रों में से सबसे छोटा पुत्र वीरेंद्र सिंह गोंड पिछले कुछ दिनों से लापता था। जब नरबद सिंह गोंड ने अपने रिश्तेदारों के साथ अपने पुत्र की तलाश किया लेकिन कही पता नही चला

यह भी पढ़ें : अपरहण की यह कहानी साउथ की फिल्मों से निकल गई आगे

दिनाक 07 मार्च 2023 को मानिकपुर के घोल्लापाट के जंगल में नर कंकाल मिला कंकाल में लिपटे कपड़े और जूते व मोबाइल फ़ोन से कंकाल की शिनाख्त वीरेंद्र सिंह गोंड के रूप के की गई। नरबद सिंह गोंड ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि मेरे पुत्र की मृत्यु कैसे हुई। मैं इस मामले की सूचना पुलिस चौकी बिलासपुर में देता हूँ व उचित कार्यवाही किये जाने का निवेदन करता हूं। मामले पर पुलिस चौंकी बिलासपुर में मर्ग क्रमांक 21/2023 धारा 174 के तहत दर्ज किया जाकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : जेई साब की ठेकेदार ने कर दी जमकर कुटाई

इनका कहना है – 

“हमें मानिकपुर के घोल्लापाट के जंगल से नर कंकाल प्राप्त हुआ था, कंकाल की पहचान हो जाने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया है कि मृतक दिमागी रूप से विक्षिप्त था।” – अभिलाष सिंह (उप निरीक्षक पुलिस चौंकी बिलासपुर)

यह भी पढ़ें :

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज