Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नाबालिग बनी बिन ब्याही माँ

Author Picture
Editor
Apr 4, 2023 10:42 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

15 वर्षीय अविवाहित किशोरी ने नवजात को जन्म दिया है,बीते दिनों किशोरी जीजा के यहां भोपाल गई हुई थी-जहां जीजा के दोस्त ने किशोरी के साथ यह कृत्य किया था, जिसके बाद अचानक किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और यह मामला उजागर हो गया.वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 पोक्सो एक्ट,SC ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है,

सागर के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी अविवाहित 15 वर्षीय किशोरी ने सिविल अस्पताल में नवजात को जन्म दिया।जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बीना थाने को दी।वही किशोरी के माता-पिता पेट दर्द होने की वजह से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे,लेकिन चंद घंटों में ही किशोरी ने नवजात को जन्म दे दिया.किशोरी के साथ में भोपाल में जीजा के दोस्त ने किशोरी के साथ कृत किया था।

महिला डेस्क प्रभारी प्रतिमा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर जुलाई 2022 में भोपाल गई थी।जहां पर  जीजा के दोस्त ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।

जिसके बाद किशोरी अपने घर वापस आ गई। और जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां पर डॉक्टर ने गर्भवती होने का खुलासा किया। जिसके बाद सिविल अस्पताल में किशोरी का प्रसव कराया गया। और किशोरी ने नवजात को जन्म दे दिया।फिलहाल पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी जीजा के दोस्त पर धारा 376 पोक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज