Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट यह था कारण

Author Picture
Editor
Apr 7, 2023 10:36 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पति के द्वारा पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतारने का मामला खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के ग्राम मेहंदी खेड़ा से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की घर मे पति और पत्नी ही रहते थे। उनके दोनों लडके इंदौर मे काम करते है।

गुरुवार की रात करीब 8 बजे पति सुखलाल और पत्नी कुंदा बाई का घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी के हाथ पर कुल्हाड़ी मार दी। जिसके बाद जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुन कर वहां से गुजर रहे युवक राकेश सोलंकी घर गया तो महिला खून से लथपथ थी।

जिसके बाद युवक ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सुचना दी गई। मोके पर पहुंची 108 से गंभीर अवस्था मे महिला को बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला का अधिक खून बह जाने से मौत हुई है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। वही सुचना मिलते ही पुलिस ने भी अस्पताल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Article by : हेमंत नागझिरिया 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज