Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

व्यापारी के घर में रात में घुसकर बंधक बना की लूटपाट

Author Picture
Editor
Apr 9, 2023 2:20 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बदमाशों ने चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए, व्यापारी के बेटे के गले एवं छाती पर चाकू एवं ब्लेड से किया वार।धार जिले क़े नालछा विकासखंड के ग्राम कुंवरसी में बीती रात करीब 2 से 3 के बीच अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी सुरेश चंद जायसवाल के घर को निशाना बनाते हुए चाकू की नोक पर लूट की वारदात की। बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।

परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए बेटे के गले एवं छाती पर चाकू एवं ब्लेड से घायल कर लूट की वारदात की है।

बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर के अंदर परिवार के सदस्यों को मुंह पर कपड़ा बांधकर डराते हुए सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब सात लाख की लूट को अंजाम दिया। वही बदमाश परिवार के तीन सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर व कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घायल बेटे के गले में एवं छाती में गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज