Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवक के सिर पर पीछे से हथौड़ा मार नाबालिग मंगेतर हो गई थी फरार ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Editor
May 4, 2023 11:11 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

युवक पर हुए प्राणघातक हमले में पुलिस में जो  चौकाने वाला खुलासा किया।युवक पर हमला उसकी नाबालिग मंगेतर ने ही किया था हमला युवक खरगोन से मंगेतर युवती से मिलने कार से धार आया था। दोनों साथ समय बिताने के लिए सुनसान इलाके मेंगए, जहां दोनों में बहस हो गई। मौका पाकर नाबालिग युवती मंगेतर ने युवक पर पीछे से हथौड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया था.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी युवक लहूलुहान  पड़ा मिला था जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां घटना गम्भीर होने से csp देवेंद्र धुर्वे सहित पुलिस मौके पर व जिला अस्पताल पहुंची युवक की हालत गम्भीर होने से उसे इंदौर रेफर किया गया था। पुलिस के द्वारा क्षेत्र के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ जांच के दौरान लड़की का नाम सामने आने के बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने उसे थाने पर तलब किया जैसा कि कोतवाली थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि लड़की के नाबालिग होने की वजह से सभी कार्रवाई लड़की के परिजन की मौजूदगी में की गई और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। उसने पुलिस को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी है। साथ ही बताया कि मंगेतर की रोक-टोक से प्रताड़ित थी इसी से परेशान होकर उसने मंगेतर पर पीछे से हथौड़ी से हमला किया।

क्या कहा कोतवाली थाना प्रभारी दीपक चौहान ने

दिनांक 20 अप्रैल 2023 को सूचना प्राप्त हुई थी कि श्याम ढाबे के सामने मांडू रोड पर एक खंडहर में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है इस घटना पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची वहा पीड़ित मोहित जाट था इसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जिला अस्पताल से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया उक्त अपराध एवं घटनास्थल को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

 विवेचना के दौरान मोबाइल की सीडीआर व रास्ते में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे उससे पता चला कि उस युवक के साथ कोई लड़की भी थी बाद में गहराई से विवेचना करने पर पता चला कि उसकी मंगेतर जो थी वह उसके साथ थी मंगेतर से थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई तो मंगेतर ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी मंगेतर ने बताया कि घटना के दिन उसने हथौड़ी से युवक के सिर पर वार किया था जिससे वह घायल हो गया था वहीं युवती ने बताया कि वह युवक उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था इस कारण मेरे द्वारा यह घटना घटित की गई । 

यह युवक मोहित जाट जो खरगोन का रहने वाला है उसी के परिवार के जो सदस्य थे उन्हीं के द्वारा शिकायत करने पर यह प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है युवक और युवती लगातार दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे दोनों मंगेतर थे आपस में दोनों की बातचीत भी लगातार हुआ करती थी दोनों की लगातार बात होने के कारण युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। युवक अभी गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है और वह भी बता नहीं पा रहा है कि क्या घटना घटित हुई और किसने घटना घटित की है। युवक के बयान अभी हो नहीं पाए हैं युवक के होश में आने के बाद युवक के बयान लिए जाएंगे उस बयान के आधार पर अगर कोई नई चीज सामने आती है तो उस के अकॉर्डिंग एक्शन लेंगे वही युवती को दस्तीयाब करके किशोर न्यायालय में पेश किया गया है क्योंकि वह बच्ची नाबालिग है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज