Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बजरंग दल सहसंयोजक गाँजे के साथ सतना जिले के उचेहरा रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार

Author Picture
Content Writer
May 29, 2023 3:10 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

संगठन की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला अरोपी सतना जिले के उचेहरा स्टेशन में धर लिया गया है।कार्यवायी को सतना आर पी एफ और जबलपुर रेल्वे क्राइम ब्रांच की टीम ने अंजाम दिया है।दरसल रविवार की शाम आर पी एफ सतना और रेलवे क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पन्ना जिले के देवेंद्र नगर देवरी गढ़ी का रहने वाले सुंदरम तिवारी और उत्तर प्रदेश चंदौली वैदेही नगर के रहने वाले राज चौरसिया को उचेहरा रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।दोनो ही आरोपी सारनाथ एक्सप्रेस से गाँजा की तस्करी करते पकड़े गये है दोनो के पास से आर पी एफ ने 21 किलो गाँजा बरामद किया है।और एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवायी कर जी आर सतना के सुपुर्द कर दिया है बड़ी बात यह है कि हाल ही में कुछ महीने पहले बजरंग दल संगठन ने  अरोपी सुंदरम तिवारी को पन्ना जिले के बजरंग दल जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौपी थी जिसकी आड़ में वह गाँजे की झाड़ काट रहा रहा था।जो अब खासा खाकी की गिरफ़्त में है।

Source : Social Media

सारनाथ एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ से गाँजा की खेप लेकर जा रहे पांच आरोपियों में से दो अरोपी उचेहरा रेल्वे स्टेशन में आर पी एफ और रेल्वे क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़ गये जबकि तीन अरोपी भागने में कामयाब रहे युवको के पास से दो ट्राली बैग और दो पिट्ठू बैग बरमाद हुआ है जिसमे गाँजा बरमाद हुआ है।पकड़े में आये आरोपी सुंदरम तिवारी पन्ना जिले के देवरी गढ़ी का रहने वाला है जिसके हाल ही में पन्ना जिले के बजरंग दल सह संयोजक के पद पर रहने की बात भी सामने आयी है और कुछ अखबारों की कतरन में इसके प्रमाण भी हाँथ लगे है हालांकि बजरंग दल संगठन इस बात से नकार रहा है वही दूसरा अरोपी राज चौरसिया उत्तर प्रदेश वैदेही नगर चंदौली का रहने वाला है।दोनो के पास से कुल 21 किलो 9 सौ ग्राम गाँजा बरामद हुआ है जिसपर आर पी एफ ने कार्यवायी करते हुए जी आर पी के सुपुर्द कर दिया है।

बजरंग दल सहसंयोजक गाँजे के साथ सतना जिले के उचेहरा रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार
Source : Social Media
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज