Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Weather Update : हो जाए सावधान एमपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश और आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Author Picture
Editor
May 28, 2023 11:50 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

नौतपा लगने से पहले ही आमजन अनुमान लगा रहे थे कि नवतपा में इस बार पारा काफी चढ़ेगा और शुरुवाती दिनों में नवतपा ने अपना रंग भी दिखाना चालू किया लेकिन नौतपा शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ भी साथ ही साथ सक्रिय हो गया। इससे नौतपा के तेवर नरम पड़ गए हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम हो गया. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बीते 24 घंटों में खंडवा जिले में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है. वही रविवार को मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए आरेंज  और  कुछ के लिए यलो अलर्ट जारी कर किया है.हो जाए सावधान एमपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश और आंधी के साथ गिरेंगे ओले

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

श्योपुर,गुना राजगढ़,विदिशा,शिवपुरी,छिंदवाडा,अनुपपुर,सागर,शाजापुर,डिंडोरी,आगर और सिवनी जिलों में मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ साथ तेज आंधी तूफ़ान आने की प्रबल सम्भावना है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

वही भोपाल,सागर,चम्बल,ग्वालियर,इंदौर,उज्जैन,जबलपुर,रीवा,नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के तीनो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

क्या होता है ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)

ऑरेंज अलर्ट येलो अलर्ट से एक कदम आगे है। इसका मतलब है कि खतरे ने दस्‍तक दे दी है. अब आपको लापरवाही नहीं करनी है। इसके बाद कभी भी खतरनाक मौसम आप पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में खुद को उस स्थिति का सामना करने के लिए तैयार करें। ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने को कहा जाता है और लोगों को इधर-उधर जाने में सावधानी बरतने को कहा जाता है.

Article By Aditya

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज