Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चंद्रयान -3 ने भरी उड़ान अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा

Author Picture
Editor
Jul 14, 2023 4:26 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया है. यह चंद्रमा पर भारत का तीसरा मिशन है। चंद्रयान-3 मिशन में एक हजार से ज्यादा इसरो वैज्ञानिकों ने काम किया है। इसमें एक प्रोपल्शन मॉड्यूल है. इसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर भी हैं। चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है। चंद्रयान-3 मिशन की मदद से इसरो चंद्रमा से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहा है। चंद्रयान-3 40 दिन में 3.80 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चांद पर पहुंचेगा. आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. ये भारत के लिए बड़ा झटका था. चंद्रमा पर यान उतारने का इसरो का पहला प्रयास विफल रहा।

दुनिया के चार देशो की सूची में शामिल होगा भारत

इसरो चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने का प्रयास करेगा। सफल लैंडिंग के बाद लैंडर चंद्रमा पर रोवर तैनात करेगा। इस मिशन के लिए भारत के सबसे भारी रॉकेट LVM3 का इस्तेमाल किया जा रहा है. चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाले दुनिया के चार देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : New OTT releases : जानिए किस ओटीटी प्लेटफार्म पर आज रिलीज होंगी ये दमदार फिल्मे और वेबसीरीजचंद्रयान-3 40 दिन में 3.80 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराने की कोशिश करेगा. सफल लैंडिंग होने के बाद लैंडर चांद पर रोवर को तैनात करेगा.

क्या है चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य

चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर इसरो द्वारा विकसित रोवर के प्रदर्शन का निरीक्षण करना भी है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा पर कुछ वैज्ञानिक प्रयोग करना भी है। चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता प्रदर्शित करना है। वहां जाकर यह साबित करना है कि इसरो और भारत चंद्रमा पर कोई भी मिशन भेजने में सक्षम हैं। चंद्रयान-3 मिशन में एक स्व-चालित लैंडर, एक प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है।

यह भी पढ़ें : रीवा में चार-चार अर्थी एक साथ उठती देख नम हो गई लोगो की आँखें

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rate on 14th July: सोने-चांदी के भाव में आया उछाल देखिए ताजा अपडेट्स

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज