Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में गूंजेगी आदिवासी मंडला जिले की बेटी शैफाली की आवाज

Author Picture
Editor
Nov 20, 2022 8:00 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal : कुछ कर गुजरने का जज्बा और जुनून इंसान को उसके मुकाम और मंजिल तक जरूर पहुंचाता है । इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है मंडला जिला के नैनपुर नगर की उम्दा कलाकार शैफाली चौरसिया ने जो आज नैनपुर जैसे एक छोटे से नगर से निकलकर संयुक्त अरब अमीरात के कतर में होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ में अपना प्रदर्शन करने पहुंची है ।

शैफाली चौरसिया ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान उसके कुल 13 शो होंगे । जिसकी शुरुआत आज 18 नवम्बर से होगी । यह मंडला जिला के स्वर्ण पल इतिहास में गिना जाने वाला वह दिन होगा जब मंडला जिला की आवाज को कतर जैसे देश के साथ समूची दुनिया को सुनने का अवसर मिलेगा ।

आपको बता दे कि शैफाली नगर के एक पान व्यवसायी संतोष चौरसिया की सुपुत्री हैं । जिनके जहन और अंदाज में बचपन से ही गीत संगीत रचा बसा था । अपने स्कूली परिवेश से ही गीत संगीत को अपनाकर एक उच्च मुकाम पाने की जिद और जुनून शैफाली के हृदय में थी । उनकी निष्ठा, लगन, मेहनत और तय किये गए लक्ष्य पर संधान करने की संगीत साधना ने आज शैफाली चौरसिया को एक ऐसे मुकाम तक पहुंचा दिया है जिसका सपना उन्होंने दशकों से अपने मन मे पाल रखा था । जाहिर है कि फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 20 नवम्बर से देश कतर में हो रही है। विश्व के इस महाकुंभ में भारत से 60 से 70 सदस्यों का एक दल कतर पहुंचा है । जिसमे शैफाली चैरसिया को ग्रेविटास मैनेजमेंट एफ जेड ई संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बुलावा हुआ है। जहां अलखोर के फेन जॉन में उसके कुल 13 शोज़ होंगे । शैफाली ने बताया कि वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मैच के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से पब्लिक मनोरंजन के लिये इनके द्वारा गाये जाने वाले गीतों के शो को प्रदर्शित किया जायेगा । जो मैच के बीच होने वाले अंतराल में प्रदर्शित होंगे। फुटबॉल वर्ल्ड के दौरान शैफाली चौरसिया की मधुर आवाज जब कतर में गुंजित होगी तब मण्डला और नैनपुर जैसे नगर का गौरवगान भी सुनाई देगा ।

यह मुकाम और उपलब्धि शैफाली को गीत के प्रति उसकी दीवानगी और संगीत साधना से जुड़ी बंदगी के दम पर हासिल हुआ है । जिससे आज समूचा अंचल गौरवान्वित हो रहा है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज