Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

महाराष्ट्र से नागद्वारी मेला जा रही कार कट्टा नदी में बही 4 यात्री सुरक्षित 1 की तलाश कलेक्टर SPकी मौजूदगी में जारी

Author Picture
Sub Editor
Aug 4, 2024 9:02 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

महाराष्ट्र से नागद्वारी मेला जा रही एक कार रविवार की सुबह जिले की तहसील जुन्नारदेव के अंतर्गत थाना दमुआ क्षेत्र में बिचबेहरी और झापिया पंचायत के बीच बहने वाली कट्टा नदी में बह गई थी। कार में सवार सभी 05 श्रद्धालु महाराष्ट्र राज्य के हैं, जिनमें से 04 सुरक्षित पानी से बाहर हैं। एक श्रद्धालु कार सहित पानी में बह गए हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री घटना की जानकारी लगते ही मौका स्थल पर पहुंच गए थे।

दोनों की मौजूदगी में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और जिला होमगार्ड की टीम लगातार नदी में बह गए श्रद्धालु को ढूंढने का प्रयास कर रही है। कलेक्टर ने जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुये सभी कार्यपालिक अधिकारियों को नदी-नालों की सतत निगरानी करने और बाढ़ की स्थिति में पुल – पुलियों से आवागमन न होने देने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही आवश्यक बैरिकेडिंग करने और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज