Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : अपने 64वें जन्मदिन के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की बहनों को देंगे एक एक हजार रुपए

Author Picture
Editor
Mar 1, 2023 4:30 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : 5 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का आज जन्मदिन है, और अपने जन्मदिन के दिन ही सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का शुभारम्भ करने जा रहे हैं और सभी पात्र बहनों के खातों में एक एक हजार रुपए देने की शुरुवात करेंगे. बता दें की 5 मार्च 1959 में जन्में सीएम शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च 2023 को 64 वर्ष के हो जाएंगे. बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे ज्यादा बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने की लिस्ट में सबसे ऊपर है, आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले यह मुख्यमंत्री का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना : योजना का लाभ लेने आय और मूल निवास प्रमाण पत्र की नहीं पड़ेगी जरुरुत जाने योजना से जुड़ी जरुरी जानकारी

पंचायत स्तर पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च के कार्यक्रम के लिए किया अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए कहा है कि योजना शुरू होने से पहले आवश्यक माहौल तैयार किया जाए ताकि प्रदेश की सभी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 की जानकारी मिल सके। भोपाल में होने वाले भव्य शुभारंभ कार्यक्रम का पंचायत स्तर एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रसारण किया जाए, ताकि बहनों को योजना की पूरी जानकारी हो तथा इसका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा सके। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में महिला सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर भी फोकस होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री ने दी पूरी जानकरी जानिए कब से भरे जायेंगे फॉर्म कैसी होगी फॉर्म भरने की प्रर्किया

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समत्व भवन के मंथन कक्ष में 5 मार्च को राजधानी में लांच की जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार -विमर्श कर किया. मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौहान ने कहा कि शुभारंभ कार्यक्रम में योजना की हकदार बहनों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ महिला शौर्या दल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी बहनें और महिला जन-प्रतिनिधि अवश्य शामिल हों।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना : शिवराज मामा भांजियों को फ्री में देंगे ई स्कूटी नही होगी पेट्रोल की झंझट

बहनों को फॉर्म भरने में नही होनी चाहिए जरा भी परेशानी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि योजना के लिए आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से बहनों को अवगत करवाने के लिए सार्वजनिक मंच पर प्रपत्र भरने का प्रदर्शन किया जाए। उपस्थित बहनों की शंकाओं का समाधान भी किया जाए। बहनों को यह बताते हुए कि प्रपत्र भरने की प्रक्रिया सरल है, उनका पूरा मार्गदर्शन किया जाए।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना : ऑन लाईन के साथ साथ ऑफ लाइन भी भरे जायेंगे आवेदन फटाफट तैयार कर लें ये जरुरी कागजात

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चल रही व्यापक तैयारियाँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाली बहनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की थीम पर एक गीत भी लाँच किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जायेगी। योजना के ब्रोशर के विमोचन के साथ ही योजना के पोर्टल और एप का शुभारंभ भी होगा। महिला-बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, जनसम्पर्क और अन्य विभाग समन्वय के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सक्रियता से जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान भोपाल में लगभग एक लाख बहनों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारियाँ की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना योग्यता की शर्तें

 

  • महिला का विवाहित होना अनिवार्य है। परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी योजना के दायरे में।
  • महिला की आयु सीमा- दिनांक 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 300000 से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा।
  • पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
  • शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिस संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिस परिवार के पास ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ऐसी महिलाएं जो केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में 1000 महीना का लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज