Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Video : कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

Author Picture
Sub Editor
Feb 27, 2024 6:20 PM IST

[inb_subtitle]

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल
— कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

—Advertisement—

शाजापुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी (वर्तमान में कांग्रेस से निष्कासित) आज अपने 1000 समर्थकों के साथ भोपाल में शाम 6 बजे भाजपा की सदस्यता लेने के लिए शुजालपुर से रवाना हुए। शुजालपुर में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। यहां योगेंद्र सिंह ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि चापलूसो को महत्व, अच्छे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठों ने पार्टी की सुपारी दे दी, इसी वजह से कांग्रेस आज गर्त में है।

देखिए वीडियो

योगेंद्र सिंह गुलाना के पूर्व विधायक व मध्य प्रदेश की अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय मनोहर सिंह के पुत्र है। वे बीते विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे, चुनाव परिणाम आने से पहले ही योगेंद्र सिंह बंटी को कांग्रेस ने पद से निष्कासित कर दिया था। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह अपने 1000 समर्थ को के साथ शाजापुर, बोलाई से 100 से अधिक गाड़ियों में काफिला लेकर शुजालपुर के जटाशंकर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद भोपाल के लिए रवानगी ली। शुजालपुर के आष्टा मार्ग पर कृष्णा हाइवे सिटी कॉलोनी में भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अभिषेक सक्सेना के नेतृत्व में रखे गए स्वागत समारोह में योगेंद्र सिंह व समर्थको का स्वागत किया गया।

यहां योगेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा बीते लोकसभा चुनाव की अपेक्षा दुगने वोटो से जीते तथा हर बूथ पर 360 वोट बीजेपी को अधिक मिले, इसके लिए वह पूरी टीम के साथ दमखम से प्रयास करेंगे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, चापलूसों को महत्व देने के कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ा है। रवानगी से पूर्व भाजपा के पदाधिकारीयो ने साफा बांधकर योगेंद्र सिंह का स्वागत किया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज