Shorts Videos WebStories search

कल सुबह 10 बजे BJP को हराने निकलेगा india गठबंधन का रथ गोपालपुरा से होगा अभियान का आगाज

Sub Editor

कल सुबह 10 बजे BJP को हराने निकलेगा india गठबंधन का रथ गोपालपुरा से होगा अभियान का आगाज
whatsapp

इंडिया गठबंधन ने भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा को हराने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ गठबंधन का रथ सोमवार को सुबह 10 बजे अपने अभियान पर रवाना होगा। प्रचार का आगाज कैंट क्षेत्र के गोपालपुरा से किया जाएगा। जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल शामिल होंगे।

कल सुबह 10 बजे BJP को हराने निकलेगा india गठबंधन का रथ गोपालपुरा से होगा अभियान का आगाज
कल सुबह 10 बजे BJP को हराने निकलेगा india गठबंधन का रथ गोपालपुरा से होगा अभियान का आगाज

अभी तक गठबंधन के साथी घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा की जनविरोधी और देशविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे थे। अब रथ बनकर तैयार हो चुका है और सोमवार से यह रथ भाजपा हराओ अभियान पर रवाना हो जाएगा। प्रचार अभियान पर चर्चा के लिए रविवार को दोपहर में 3 बजे कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की बैठक रखी गई। जिसमें सभी के सझावों पर चर्चा के बाद सोमवार के लिए प्रचार रथ के रूट को निर्धारित किया गया।

सोमवार को सुबह 10 हनुमान चौराहा स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह रथ सुबह के समय गोपालपुरा, सिंगवासा, गुलाबगंज व बांसखेड़ी में प्रचार रथ घूमेगा। इस दौरान घर-घर संपर्क के अलावा नुक्कड़ सभाएं और नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय कंचनपुरा, हड्डी मिल, भुल्लनपुरा, सकतपुर, कुसमौदा व पिपरौदा में प्रचार रथ भ्रमण करेगा।

BJP को हराने निकलेगा india गठबंधन Madhya Pradesh गुना
Sub Editor

मैं पिछले 5 शाल से ज्यादा समय से Content Writing कर रहा हूँ। मैंने Bcom से Graduation किया है। मुझे Automobile और Tech मे ज्यादा इंट्रेस्ट है इसीलिए मैं इन पर लिखना ज्यादा पसंद करता हूँ।
error: RNVLive Content is protected !!