Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सांसद Himadri Singh ने सरकारी स्कूल में करवा दिया बेटी का एडमिशन सोशल मीडिया में छिड़ गई बहस

Author Picture
Editor
Jun 28, 2025 2:10 PM IST

[inb_subtitle]

सांसद Himadri Singh ने सरकारी स्कूल में करवा दिया बेटी का एडमिशन सोशल मीडिया में छिड़ गई बहस
— सांसद Himadri Singh ने सरकारी स्कूल में करवा दिया बेटी का एडमिशन सोशल मीडिया में छिड़ गई बहस

—Advertisement—

 Himadri Singh News : सोशल मीडिया में हमेशा इस बात की बहस छिड़ी रहती है कि हमारे बड़े जो ब्यूरोक्रेट्स हैं और सांसद और विधायक हैं अपने बच्चों का एडमिशन अगर सरकारी स्कूल में करवा दें तो सरकारी स्कूलों का पढ़ाई लिखाई का स्तर अपने आप ठीक हो जाएगा। लेकिन धरातल पर देखने में आता है कि तमाम ब्यूरोक्रेट्स हो या सांसद ,विधायक उनके बच्चे देश के बड़े-बड़े स्कूलों में अध्ययन करते हैं।

लेकिन मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र की संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने एक बहुत ही शानदार नजीर पेश की है। दरअसल सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी बेटी का एडमिशन अपने घर के ही नजदीक एक सरकारी विद्यालय में करवा दिया है। सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी बेटी का एडमिशन शासकीय प्राथमिक कन्या शाला राजेन्द्रग्राम में करवा दिया है।

सरकारी स्कूल के प्रति बढेगा विश्वास 

सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा की बेटी का एडमिशन कराने के पीछे का उद्देश्य यह है कि ताकि आम जनमानस में भी सरकारी विद्यालयों के प्रति और शिक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास उत्पन्न हो। उन्होंने भी कहा कि अगर हर जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी अपने बच्चों का एडमिशन अगर ऐसी सरकारी विद्यालयों में करवाएंगे तो सरकारी विद्यालयों  में शिक्षा का स्तर अपने आप ठीक हो जाएगा।

फोटो हो रही सोशल मीडिया में

शहडोल संसदीय क्षेत्र की संसद हिमाद्री सिंह के द्वारा की गई कि पहल को लेकर यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है । अब यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि अगर हर जन प्रतिनिधि इस दिशा में कदम बढ़ा दे तो मध्य प्रदेश का शिक्षा स्तर काफी अच्छा हो जाएगा। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं कि मध्य प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में अगर सुधार करना है तो ऐसा नियम बन जाए कि घर एक सरकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अपने बच्चों को शासकीय विद्यालय में ही शिक्षा दिलवाएं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज