Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कांग्रेस ने फूका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला बताया यह कारण

Author Picture
Editor
Apr 9, 2023 4:48 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पागल कहा था इसी का विरोध कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया। बैतूल के भैंसदेही मैं अंबेडकर प्रांगण पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ता अंबेडकर प्रांगण पर इकट्ठे हुए और बड़ी आसानी से पुतला दहन कर दिया। इस बार पुलिस को पुतला दहन करने की कानोंकान खबर ही नहीं लगी, इसकी वजह से सीएम का पुतला जलाने में कांग्रेसियों को भी आसानी हुई।

यह भी पढ़ें : भाई बहन को प्रेमी समझ कर दे दी तालाबानी सजा पहुँच गए सलाखों के पीछे

कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मालवीय ने बताया कि प्रेस वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पागल कहकर संबोधित किया था। इसी के विरोध में यह पुतला दहन किया गया है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर होने के बावजूद भी इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना, अशोभनीय एवं कायरता को दर्शाता है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्धि दें।

यह भी पढ़ें : चौकी प्रभारी के खिलाफ सरपंचों ने खोला मोर्चा SP और MLA को सौपीं शिकायत

साथ ही कि उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता में शिवराज सिंह चौहान द्वारा बोली गई भाषा का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। साथ ही वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कमलनाथ सरकार के समय शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आम गरीब जनता के लिए कमलनाथ सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनाएं लागू की गई थी।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या जाएगी 700 के पार हम  फिर बनेगे टाईगर स्टेट – वनमंत्री विजय शाह

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज