Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बदल गया जबलपुर-सिंगरौली इण्टरसिटी का समय जानिए नई समय सारणी

Author Picture
Editor
Aug 18, 2023 4:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर – सिंगरौली इण्टरसिटी एक्सप्रेस के समय सारणी में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।  यह ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से पूर्व समय 15:15 बजे की बजाय संशोधित समय 16:25 बजे प्रस्थान करेगी और गंतब्य स्टेशन सिंगरौली पहुँचने का पूर्व समय 22:50 बजे की बजाय अब रात्रि 23:40 बजे पहुँचेगी। संशोधित समय सारणी दिनाँक 22 अगस्त 2023 से प्रभावी रहेगा। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।

यह भी पढ़ें :  प्राथमिक शिक्षक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर – सिंगरौली इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 16:25 बजे, देवरी 16:42 बजे, सिहोरा रोड 17:00 बजे, कटनी साउथ 17:40 बजे, न्यू कटनी जंक्शन 18:15 बजे, खन्ना बंजारी 18:57 बजे, महरोई 19:13 बजे, विजयसोता 19:33 बजे, ब्यौहारी 20:05 बजे, जोबा 20:40 बजे, मड़वासग्राम 20:51 बजे, निवास रोड 21:08 बजे, सरईग्राम 21:40 बजे, गजरा बहरा 21:55 बजे, बरगवां 22:38 बजे और  23:40 बजे सिंगरौली पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें :  चीनी युवक ने एप के माध्यम से सिर्फ 9 दिन में 1200 लोगो को लगाया 1400 करोड़ का चूना

यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी ट्रेन की संशोधित समय सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

सिंगरौली / धर्मेन्द्र साहू

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज