Shorts Videos WebStories search

Vedio : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच हुईं झड़प

Content Writer

whatsapp

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय उमरिया में अपनी लंबित मांगों पर कोई कार्यवाही नही करने का आरोप लगाते हुए नगर बंद का आह्वान किया गया था,जिला मुख्यालय में नगर बन्द का ज्यादा असर नही दिखा पर रैली लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुचने से पहले ही रानी दुर्गावती चौराहा यानी स्टेशन चौराहे पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा के इर्दगिर्द हजारो कार्यकर्ता बैठ गए और जिला प्रशासन को चौराहे में आकर बात करने की मांग पर अड़ गए।

See video

यह भी पढ़ें : MP Election 2023 BJP Candidate List: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची देख मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

स्टेशन चौराहे में आवागमन अवरुद्ध होते ही उमरिया शहपुरा सहित उमरिया कटनी मार्ग अवरुद्ध हो गया वही अघोषित जाम को हटाने पहुँचे पुलिस बल और गोंडवाना कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस ने देखते ही देखते हाथापाई का रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त कार्यवाही: 5 लाख की रिश्वत लेते जनपद सीईओ हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

उक्त मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया का कहना है कि उक्त झड़प में ASI सत्यदेव यादव को चोट लगी है।खबर लिखे जाने तक मौके पर कोतवाली पुलिस ने टीआई राजेश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में मोर्चा संभाल रखा है।

 

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!