Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया में महिलाओं ने मारी बाजी जिले में हुआ 78.20% मतदान

Author Picture
Editor
Nov 17, 2023 10:53 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले की दोनों विधानसभाओ में बीते कई माह से चल रहा राजनैतिक द्वंद को आज अल्पविराम लग गया है। अब चालू होगा कयासों का दौर जो 2 दिसंबर की देर तक चलेगा। कयासों के बादल के धुंध 3 दिसंबर की दोपहर तक छट जाएगें। लेकिन आज दिन भर की उठापटक के बीच जिले में क्लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य एवं सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी के नेतृत्व में जिले में चला मतदाता जागरूकता अभियान ने रंग लाया और वर्ष 2018 में हुए 77 प्रतिशत मतदान से बढ़कर विधानसभा चुनाव 2023 में उमरिया जिले में कुल 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ।उमरिया में महिलाओं ने मारी बाजी जिले में हुआ 78.20% मतदान

महिलाओं ने मारी बाजी

उमरिया जिले में दोनों विधानसभाओं में हुए मतदान के बाद एक और बड़ी तस्वीर निकलकर सामने आए है जिले की दोनों विधानसभाओं में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहा है। आपको बता दें कि उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए 77.16 %मतदान में प्रतिशत में पुरुषों का मत प्रतिशत 76.16% रहा जबकि महिलाओं का मत प्रतिशत 78.2 रहा। वही अगर बात बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की करें तो बांधवगढ़ विधानसभा में 79.33 मतदान में पुरूषों की सहभगिता 79.45 % रही वही महिलाओं का प्रतिशत 79.45% रहा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज