Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झोपड़ी में लगी आग ढाई साल की मासूम ज़िंदा जलकर हुई खाक

Author Picture
Editor
Nov 20, 2022 6:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal : एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है जहां एक झोपड़ी में लगी आग में एक ढाई साल की मासूम ज़िंदा जल गई है। मामला दमोह जिले के बटियागढ़ थाने के बरकुआयन गाँव का है , यहां एक खेत मे मजदूरी करने वाला परिवार खेत मे झोपड़ी बनाकर रहता था पति पत्नी और दो बेटियां इस परिवार में थी। रविवार को ये मजदूर पति पत्नी खेत मे सिंचाई का काम कर रहे थे तभी उनकी झोपड़ी में आग लग गई।

इत्तेफाक से बडी बेटी जो चार साल की थी वो झोपड़ी से बाहर खेल रही थी लेकिन ढाई साल की छोटी बेटी झोपड़ी के अंदर ही सो रही थी। इस घटनाक्रम में ढाई साल की प्रियांशी जल गई। घटना में झोपड़ी में मजदूर का पूरा गृहस्थी का सामान एक बाइक भी जलकर खाक हो गई है। मौके पर पहुंची बटियागढ़ पुलिस ने हालात को देखा फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज