Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रियों से ज्यादा कॉकरोच देखिए वीडियो

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 21, 2024 3:46 PM IST

[inb_subtitle]

अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रियों से ज्यादा कॉकरोच देखिए वीडियो
— अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रियों से ज्यादा कॉकरोच देखिए वीडियो

—Advertisement—

रेलवे रेलवे विभाग के द्वारा यात्री सुविधाओं की विस्तार को लेकर के तरह-तरह के दावे किए जाते हैं लेकिन यात्रियों के द्वारा कभी-कभी अवस्थाओं की ऐसी तस्वीर सामने ला दी जाती है पूरे विभाग की पोल खुल करके सामने आ जाती है। अमरकंटक एक्सप्रेस में वीडियो बनाते हुए एक शख्स ने कहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों से ज्यादा कॉकरोच यात्रा कर रहे हैं।

पूरा मामला भोपाल से चलकर दुर्ग जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस -12854 का है। जिसमें सवार एक यात्री के द्वारा स्लीपर कोच में एक वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं की लोअर साइड बर्थ में सीट के बगल में दर्शनों कॉकरोच चहल कदमी कर रहे हैं।

वीडियो बनाते हुए उसे शख्स ने रेलवे की इस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा है कि हमारे देश में वंदे भारत ट्रेनों का दौर शुरू हो गया है लेकिन पुरानी यात्री ट्रेनों की हालत बहुत ही खराब है। रेलवे विभाग के द्वारा सफाई के नाम पर प्राइवेट कंपनियों को ठेका तो दिया जाता है लेकिन उनकी सफाई किस तरीके की होती है यह पूरा वीडियो बयान कर रहा है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ है अब देखने वाली बात यह होगी कि रेलवे विभाग के द्वारा जिन्हें सफ़ाई का ठेका दिया गया है उसे कंपनी के ऊपर क्या कार्रवाई करते हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज