Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

इतनी सी बात पर कलयुगी बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार करने से किया मना

Author Picture
Sub Editor
Oct 2, 2024 12:47 PM IST

[inb_subtitle]

इतनी सी बात पर कलयुगी बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार करने से किया मना
— इतनी सी बात पर कलयुगी बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार करने से किया मना

—Advertisement—

शहडोल । शहडोल जिले में दो अलग अलग हैरान के देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक पुत्र ने अपने पिता का केवल इसलिए अंतिम संस्कार नहीं किया क्योंकि वह अपनी मां से डेढ़ लाख रुपए की मांग किया था ,पैसा नही देने पर उसने अपने पिता के अंतिम संस्कार नहीं किया तो वही दूसरी ओर मानवता की मिशाल पेश करते हुए धनपुरी पुलिस व स्थानीय लोगो के एक लावारिश शव का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिशाल पेश की है…

पहला मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कछियान टोला से सामने आया है, जहा एक कलयुगी पुत्र मनोज बर्मन ने पिता के देहांत के बाद पिता के अंतिम संस्कार करने से पहले मां से डेढ लाख रु की मांग किया ,पैसों की डिमांड पूरी नहीं करने पर उसने पिता के अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया, जिससे आहत मां अपनी दो बेटियो के साथ मिलकर पति को अंतिम संस्कार कर अपना फर्ज निभाया, और फिर मामलें की शिकायत ब्यौहारी थाने में की …

तो वही ठीक इसके उलट धनपुरी थाना क्षेत्र में मामला सामने आया है। जहा धनपुरी के विलियस नंबर एक में रहने वालीबेक 80 वर्षीय वृद्ध महिला खुसिया कोल की बीमारी के चलते मौत हो गई, उस वृद्ध के अलावा उसका कोई नही था, जिससे लावारिस महिला का धनपुरी पुलिस व क्षेत्र के समाजसेवी एसपी सिंह ने मिलकर अंतिम संस्कार कर मानवता की मिशाल पेश की है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज