Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP के इस जिले की प्रभारी मंत्री को नशीब नही हुआ रात का भोजन मंत्रीजी ने बताया आपबीती

Author Picture
Sub Editor
Oct 7, 2024 7:03 PM IST

[inb_subtitle]

MP के इस जिले की प्रभारी मंत्री को नशीब नही हुआ रात का भोजन मंत्रीजी ने बताया आपबीती
— MP के इस जिले की प्रभारी मंत्री को नशीब नही हुआ रात का भोजन मंत्रीजी ने बताया आपबीती

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के पीछे सरकार की मंशा यह होती है कि जिले के प्रभारी मंत्री प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर अपना प्रभावित दिशा निर्देशन देकर के जिले में विकास, स्थानीय समस्याओं की निराकरण और योजनाओं की क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही समय-समय पर स्थानीय प्रशासन को दिशा निर्देश देने का काम करेंगे जिससे कि विकास की योजनाओं की सतत मॉनेटरी हो सके और आमजन की समस्याओं को समाधान का समाधान किया जा सके।

जिले के प्रभारी मंत्री की इतनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन जब जिले का प्रभारी मंत्री ही भूखा पेट सो जाए और रात को प्रशासन से गुहार लगाए की उसे खाना नसीब नहीं हुआ है तब मान लीजिए की तानाशाही का स्तर किस लेवल तक पहुंच चुका है।

ताजा मामला मध्य प्रदेश के नवगठित जिले मैहर का है। जहाँ जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह आप बीती बताती हुई नजर आईं है। उन्होंने कहा कि रात में उन्हें खाना नसीब नहीं हुआ। भूखे पेट नींद नहीं आ रही थी। तब उन्होंने एसडीएम से इस बात की शिकायत की है लेकिन एसडीएम ने टालमटोल कर दिया।

सोचिए भला जिले के प्रभारी मंत्री को जब भरपेट खाना जिला प्रशासन मुहैया नहीं करा सकता तो जिले की गरीब जनता को क्या प्रशासन से उम्मीद हो सकती है। हाल ही में जिले के सहाफियों के द्वारा भी कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। मध्य प्रदेश का इकलौता जिला है जहां जिले भर के सहाफियों के द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर ऐसा विरोध किया जा रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज