Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

हनुमान मंदिर में मुकुट चोरी मामले में कटनी निवासी अभिषेक दुबे सहित 1 गिरफ्तार

Author Picture
खबरीलाल Desk
Apr 20, 2026 12:37 PM IST

[inb_subtitle]

हनुमान मंदिर में मुकुट चोरी मामले में कटनी निवासी अभिषेक दुबे सहित 1 गिरफ्तार
— हनुमान मंदिर में मुकुट चोरी मामले में कटनी निवासी अभिषेक दुबे सहित 1 गिरफ्तार

—Advertisement—

Umaria Crime : जिला उमरिया में मंदिर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट एवं चांदी का छत्र बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी द्वारा दिनांक 03.04.2026 को ग्राम ददरी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 03.04.26 को फरियादी रामलला सिंह राठौर निवासी ग्राम ददरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 02.04.26 को हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। रात्रि में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंदिर में ताला लगाकर सभी लोग घर चले गए। अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया तो ताला टूटा हुआ मिला तथा हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट एवं छत्र गायब पाया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

ऐसे हुआ खुलासा

घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा संदेहियों की पहचान कर तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात जिला कटनी से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे द्वारा स्वीकार किया गया कि वह पूर्व में मंदिरों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात करता है। उक्त घटना में उसने हनुमान मंदिर ददरी से चांदी का मुकुट एवं छत्र चोरी कर अपने साथी राहुल उर्फ लालू सोनी को बेचने हेतु दिया था।

गिरफ्तार आरोपीगण

01. प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ओम अनाथालय, अयोध्या नगर, चार लाईन मोपाल, हाल उडिया मोहल्ला, थाना एनकेजे, जिला कटनी
02. राहुल उर्फ लालू सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दत्त सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी शांति मार्ग, वार्ड नं. 08, मकान नं. 62, उमरिया

बरामद मशरूका

चांदी का मुकुट,चांदी का छत्र,घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।उमरिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज