Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नौरोजाबाद में किसी बड़े सड़क हादसे का इंतजार या होगी कार्यवाही

Author Picture
Editor
Apr 21, 2026 9:50 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर का बाजारपुरा व्यस्ततम क्षेत्र माना जाता है। नगर प्रमुख व्यापारिक स्थल के रूप में यह क्षेत्र जाना जाता है।साथ ही नगर में इंट्री का मार्ग भी यही है।यही कारण है कि यहाँ काफी भीड़भाड़ दिनभर बनी रहती है।बाजारपुरा में सड़के काफी चौड़ी है लेकिन कुछ दुकाने अपनी हदों को छोड़कर सड़क तक लग रहीं है।जिससे आवागमन काफी बाधित होता है।ऐसा नही है कि इन व्यापारिक प्रतिष्ठानो के ऊपर कोई कार्यवाही नही हुई है,कार्यवाही के ठीक बाद कुछ दिनों बाद इनका पुराना वाला रवैया शुरू हो जाता है।

उक्त मामले की शिकायत बार फिर हुई है।शिकायकर्ता के द्वारा तहसीलदार नौरोजाबाद , मुख्य नगरपालिक अधिकारी नगर परिषद नौरोज़ाबाद,थाना प्रभारी नौरोज़ाबाद सहित उपक्षेत्रीय प्रबंधक SECL नौरोजाबाद उपक्षेत्र को लिखित शिकायत की गई है।

क्या लिखा है शिकायत में

शिकायकर्ता ने लिखा है कि नौरोज़ाबाद के बाजारपुरा क्षेत्र में स्थित जानू फर्नीचर दुकानदार द्वारा सार्वजनिक सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। दुकानों का सामान सड़क पर रखे जाने से आम जनता के आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा यातायात बाधित रहता है। उक्त मार्ग से भारी कोयला ट्रक एवं अन्य बड़े वाहन लगातार गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने तथा सामान सड़क पर रखे जाने से जाने की स्थिति बनती है तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को निकलने में विशेष परेशानी होती है। कई बार ऐसी स्थिति देखने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।

शिकायकर्ता के द्वारा मौके पर जांच कर सड़क से अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए तथा संबंधित व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाने की अपील की गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज