उमरिया : दिव्यांग छात्रावास लालपुर उमरिया में आज बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट रविशंकर तिवारी उर्फ राजा तिवारी का जन्मदिन दिव्यांग छात्रों के बीच मनाया गया है।कार्यक्रम में जिले के पत्रकार, रंगकर्मी,समाजसेवी और व्यवसायी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों के संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने और समझने का प्रयास किया गया।बातचीत के दौरान जानकारी सामने आई कि श्रवणबाधित 2 छात्र अंश साहू कक्षा 5वीं निवासी बिरसिंहपुर पाली और छात्र रघुनंदन प्रजापति कक्षा 7वीं पाली का सर्टिफिकेट नही बन पाया है।उक्त मामले में सिविल सर्जन उमरिया से चर्चा उपरांत दोनो छात्रों के प्रमाण पत्र बनाए जाने की पहल भी की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिले के व्यवसायी विनोद आहूजा ने कहा कि छात्रावास में जितने भी दृष्टिबाधित छात्र है,उनके माता पिता से सहमति लेने के उपरांत बच्चो को चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय में जांच करवा कर बच्चो को शंकर नेत्रालय चेन्नई में वें स्वयं के व्यय से ईलाज करवाएगें।उन्होंने कहा कि यदि हम सबके प्रयास से किसी एक छात्र की नेत्र ज्योति वापस आ जाती है तो यह एक बड़ा ही सुखद संयोग होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जिले के वरिष्ठ कलाकार दीपम दर्दवंसी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शारिरिक दिव्यांगता महज एक शारिरिक छोटी सी कमजोरी है।इसे मन मे हावी नही होने देना है।हमारे बीच ऐसे कई लोग है,जिन्होंने ने इस तरह की शारिरिक दिव्यांगता को परास्त करते हुए समाज मे अपना नाम रोशन कर रहे है।आप सब खूब मन लगाकर अध्ययन करिए और जिले का नाम रोशन करिए।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी ने कहा कि पत्रकार साथी राजा तिवारी के जन्मदिन के असवर पर आज हम सब दिव्यांग छात्रों के बीच पहुँचे है।निश्चित रूप से यह एक बड़ा सुखद संयोग है।जिस तरह की पहल आज हमारे बीच उपस्थित व्यवसायी विनोद आहूजा ने जो पहल की है,यह बहुत ही काबिलेतारीफ है।
वही कार्यक्रम में आए हुए डीएल दाहिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन किसी न किसी बहाने होते रहना चाहिए,जिससे हमारे बीच ऐसे छात्र जो दिव्यांग है,उनकी हौसला आफजाई होती रहे।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजा तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में व्यवसायी विनोद आहूजा, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र गौतम,संजय दुबे,दुखीलाल दाहिया, हरि गुप्ता, डॉ योगेंद्र सिंह,संतोष भट्ट,दीपम दर्दवंसी,संजय विश्वकर्मा, कमलेश सिंह,सुजीत भदौरिया,दीपचंद रैदास,पप्पू यादव,प्रदीप राय,संतोष विश्वकर्मा, दिवाकर चतुर्वेदी,सूरज यादव सहित छात्रावास स्टाफ मौजूद रहा।


