Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शुभम हार गया जिंदगी की रेस 26 घण्टे बाद NDRF जबलपुर ने निकाला शव

Author Picture
Editor
Jul 17, 2026 3:51 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : जिला मुख्यालय उमरिया खलेसर निवासी शुभम सोनी की दर्दनाक मौत उमरार डैम में डूबने से हो गई।घटना के 26 घण्टे के बाद एनडीआरएफ जबलपुर के गोताखोरो ने शव को ढूढ निकाला।

गौरतलब है कि 16 जुलाई की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास 18 वर्षीय शुभम सोनी पिता पवन सोनी निवासी खलेसर उमरिया अपने अन्य 3 दोस्तो के साथ उमरार डैम में नहाने के लिए गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार डैम में स्थित एक टीले तक चारो साथियों ने रेस लगाने की सोची की कौन सबसे पहले टीले तक पहुचता है।शुभम सोनी सहित अन्य 2 दोस्तो ने तो पानी मे झलांग लगा दी लेकिन उनमें से एक दोस्त किनारे पर ही खड़ा रह गया।शुभम के अन्य दो दोस्त तैरते हुए टीले तक पहुँच गए लेकिन पानी मे झलांग लगाने के कुछ पलों बाद ही शुभम पानी मे डूबने लगा,और देखते ही देखते पानी मे डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDERF उमरिया की टीम मौके पर पहुचीं और लगभग 2 बजे रेस्कयू शुरू किया।लेकिन शाम 6 बजे तक कोई सफलता नही मिली।शाम ढलने के बाद रेक्सयू बन्द किया गया।सुबह लगभग 7 बजे पुनः रेस्कयू शुरू हुआ।लेकिन जब सफलता मिलती नही दिखी तो बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और कलेक्टर उमरिया की पहल पर NDRF जबलपुर टीम मौके पर 17 जुलाई की दोपहर 2 बजे पहुचीं और कुछ ही पलों में शुभम सोनी के शव को ढूढ निकाला।

पूरे रेक्सयू के दौरान कलेक्टर उमरिया IAS राखी सहाय और बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद नही रहा।

एम्बुलेंस के माध्यम से शव को जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया ।पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया है।कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने मातापिता की इकलौता पुत्र शिवम सोनी झांसी में रहकर अध्ययन के साथ-साथ कारीगरी का हुनर सीख रहा था।अपने जन्मदिन के अवसर पर उमरिया आया हुआ था।लेकिन अफसोस यह उस बच्चे का अंतिम जन्मोत्सव बन कर रह गया।घटना के बाद नगर में शोक और मायूसी की लहर है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से नदी नालों और डैम से दूरी बना कर रखने की सलाह दी है।बारिश के कारण सभी जलीय निकायों का जलस्तर बढा हुआ है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज