Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

खेत में करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत आए दिन टूटती है 11KV की तार

Author Picture
Editor
Sep 6, 2026 1:23 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के धतूरा पंचायत अंतर्गत ग्राम रोझिन में एक किसान की खेत में खाद डालने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार खेत से होकर गुजरने वाली 11केवी की तार टूटी हुई खेत मे पड़ी थी।किसान को तार टूटने की जानकारी नही थी।किसान का पैर जैसे ही तार में पड़ा है।करंट लगने से किसान की मौत हो गई है।

मृत किसान की पहचान शम्भू बैगा पिता का नाम टंटू बैगा ग्राम बरबसपुर, पंचायत मड़वा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद में चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची है। पंचनामा कार्रवाई के उपरांत शव कब्जे में ले लिया गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आए दिन टूटती है तार

मिली जानकारी के अनुसार यह 11केवी लाइन की तार लगभग 1 सप्ताह पूर्व घटना स्थल से लगभग आधा किलोमीटर टूट गई थी।ठीक उसके 15 दिन पहले ग्राम रोझिन में बीच गाँव मे तार टूट गई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया गुणवत्ता की तार का उपयोग ठेकेदार के द्वारा इस लाइन में किया गया है।आए दिन तार टूटने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों की मांग है कि इस पूरी सर्विस लाइन की जाँच कर उपयोग में ली गई वायर को चेंज करवाया जाए।

पूरे मामले में एसई योगेश उइके का कहना है कि 11 केवी की लाइन जो ग्राम रोझिन ग्राम पंचायत धतूरा से होकर गुजर रही है अगर उसकी गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत है तो उसकी जाँच करवाई जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज