Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट सुनिए उनकी आपबीती

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 27, 2024 1:06 AM IST

[inb_subtitle]

पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट सुनिए उनकी आपबीती
— पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट सुनिए उनकी आपबीती

—Advertisement—

11 साल पहले यौन शोषण के मामले में पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को दोषी मानकर FIR की गई थी. राघव जी के द्वारा अपील करने पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने पिछले साल जुलाई 2023 में उनके खिलाफ की गई FIR को रद्द कर दिया था. लेकिन मध्य प्रदेश शासन की ओर से दोबारा सर्वोच्च न्यायालय में राघवजी के खिलाफ याचिका दायर की गई. जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पुन: रद्द करते हुए मध्य प्रदेश शासन को फटकार लगाई गई.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विदिशा शहर के कई समाजसेवियों द्वारा कई वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों द्वारा राघव जी के निवास पर पहुंचकर राघव जी का सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया. राघवजी के परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर. इस फैसले पर खुशी जाहिर की. पूर्व वित्त मंत्री राघव जी का कहना है की आखिर सत्यकी विजय हुई, देर से ही सही, 11 वर्ष के बाद बेदाग सावित हुये ‘ उनके घोर राजनैतिक विरोधियों ने एक षड्यंत्र के तहत उन्हें फसाया था, किन्तु उनके मनसूबों पर पानी फिरा गया . हम यह कह सकते है कि सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पराजित नही.

मुझे क्लीन चिट दी गई है मेरे खिलाफ एफआईआर रद्द की गई है. एक षड्यंत्र के तहत मुझे यौन शोषण के एक प्रकरण में फसाया गया था. जिससे मेरी सोशल लाइफ और 60 साल के राजनीतिक सामाजिक जीवन पर ग्रहण लगाया था. भारत के कानून पर मुझे विश्वास था और उस विश्वास की जीत हुई. यदि इस बीच में मर जाता तो यह कलंक कभी न मिटता।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज