Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : कोरोना से लड़ने तैयार है उमरिया,हुआ मॉक ड्रिल

Author Picture
Editor
Dec 27, 2022 6:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : शासन के निर्देषानुसार कोविड से बचाव का जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉकड्रिल किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्थापित 1000 एलपीएम पीएसए प्लांट, 540 एलपीएम का एलएमओ प्लांट चालू करके आक्सीजन पियोरिटी को मापा गया एवं सांकेतिक रूप से मरीज को कोविड आईसीयू में भर्ती कर सभी मापदण्डों को जांचा परखा गया।


इसके साथ ही जिला उमरिया में 300 डी टाईप सिलेण्डर, 350 बी टाईप के आक्सीजन सिलेंडर, 183 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर एवं व्हीटीएम किट, आरटीपीसीआर, मास्क, 3 वेटीलेटर, पीपीई किट उपलब्ध है। जिला अस्पताल में 10 बेड आईसीयू, 70 बेड आक्सीजन सपोटेड, 20 बेड आइसोलेषन , पाली , चंदिया, मानपुर में 10- 10 बेड आक्सीजन सपोटेड बनाये गये है।


कलेक्टर डा. कृष्ण देव त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देषित करते हुए कहा कि अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम वाले मरीजों के सेंपल एकत्र किए जाएं एवं एकत्र किए गए सेंपल को मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा जाए । मॉकड्रिल के समय सिविल सर्जन डा. के सी सोनी, कोविड आईसीयू इनचार्ज राजीव लोचन, नोडल अधिकारी कोविड 19 अनिल सिंह, पैथालाजिस्ट डा मुकुल तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज