Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नीमच में मिड डे मील का खाना खाने पहुंच गए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा

Author Picture
Sub Editor
Jan 30, 2025 10:42 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने आज जिले के दूरस्‍थ जनजातीय बाहुल्‍य ग्राम कौज्‍या के भ्रमण दौरान एकीकृत माध्‍यमिक विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए किचन में तैयार किए जा रहे, मध्‍यान्‍ह भोजन का निरीक्षण किया। उन्‍होनें स्‍व सहायता समूह की महिलाएं द्वारा पकाए जा रहे भोजन के बारे में जानकारी ली और मध्‍यान्‍ह भोजन को चख कर भोजन की गुणवत्‍ता परखी तथा गुणवत्‍ता की सराहना की।

उन्‍होने ग्रामीणों से भी नियमित रूप से अच्‍छी गुणवत्‍ता का मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ को मध्‍यान्‍ह भोजन, रसाईघर पर शेड निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होनें शाला परिसर में संचालित आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण कर, बच्‍चों के लिए उपलब्‍ध सुविधाओं, पोषण आहार वितरण, सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों की संख्‍या, एनआरसी में भर्ती करवाए गए बच्‍चों की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, एसडीएम जावद श्री चंद्रसिह धार्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ताराचंद मेहरा सहित अन्‍य अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज