Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

2 लाख 58 हजार का पड़ गया मोमोज हो गई दिन दहाड़े बीच बाजार में चोरी

Author Picture
Correspondent
Feb 4, 2025 10:52 AM IST

[inb_subtitle]

2 लाख 58 हजार का पड़ गया मोमोज हो गई दिन दहाड़े बीच बाजार में चोरी
— 2 लाख 58 हजार का पड़ गया मोमोज हो गई दिन दहाड़े बीच बाजार में चोरी

—Advertisement—

ग्वालियर में एक व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की खोलकर चोर ढाई लाख रुपए ले गए। व्यापारी दुकान से घर के लिए निकला था। रास्ते में बच्चों के लिए मोमोज लेने के लिए रुक गया। इसी बीच चोरों ने पांच मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी मिला है जिसमें आरोपी वारदात करते नजर आए हैं।

दरअसल ग्वालियर के लोहा व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता लोहिया बाजार से अपनी दुकान से काम खत्म करने के बाद वापस घर जा रहे थे। उनकी एक्टिवा की डिक्की में ढाई लाख रुपए रखे हुए थे। वे बाजार के कॉर्नर पर ही बच्चों के लिए मोमोज लेने के लिए रुक गए। और जब वापस आए तो गाड़ी की डिक्की खुली पड़ी थी और उसमें रखे ढाई लाख रुपए गायब थे। तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिस पर मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जिसमें व्यापारी की एक्टिवा के पास खड़े दो युवक नजर आए हैं।

इनमें से एक डिक्की खोलकर रुपए निकालता हुआ भी दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निगरानी में लेकर चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र वर्धमान का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। व्यापारी ने 2 लाख 58 हजार नगदी और कुछ कागजात चोरी होने की बात कही है पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज