Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

3 दोस्तों ने मिलकर अपने चौथे दोस्त पर चला दी गोली गंभीर अपराध दर्ज

Author Picture
Correspondent
Feb 21, 2025 9:26 PM IST

[inb_subtitle]

3 दोस्तों ने मिलकर अपने चौथे दोस्त पर चला दी गोली गंभीर अपराध दर्ज
— 3 दोस्तों ने मिलकर अपने चौथे दोस्त पर चला दी गोली गंभीर अपराध दर्ज

—Advertisement—

ग्वालियर में पुराने विवाद को लेकर दोस्तों ने दोस्त पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोस्त बाल बाल बच गया और उसने घर के अंदर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना की शिकायत फरियादी ने थाने में की है। वही फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

दरअसल हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाला प्रिंस शर्मा की दोस्ती बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर के साथ थी। इन तीनो लोगो का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसकी बातचीत के लिए प्रिंस को उन तीनों में बुलाया था। बातचीत के बाद वहां तीनों लोग दो दोपहिया वाहन से प्रिंस को भी अपने साथ लेकर प्रिंस के घर पर पहुँचे। जहां थोड़ी देर बातचीत करने के बाद इन लोगों में फिर से विवाद हो होने लगा। विवाद के दौरान बंटी भदौरिया ने कट्टा निकालकर प्रिंस पर फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से प्रिंस बाल बाल बच गया और उसने घर के अंदर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद तीनों लोग प्रिंस को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके फरियादी थाने पहुंचा और फुटेज पुलिस को थमाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज