MP News : “इश्क दी गली विच नो एंट्री” फिल्मी गाने पर रील बनाने वाले दूल्हा दुल्हन पर एक्शन देखने मिला है।ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी मालिक पर 500 रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं गाड़ी मालिक ने जुर्माना भरने के बाद भविष्य में रील बनाने के लिए जान जोखिम में न डालने की अपील भी लोगो से की है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">May 12, 2025“इश्क दी गली विच नो एंट्री” गाने पर कार पर चढ़कर दूल्हा-दुल्हन ने बनाई रील भरना पड़ा जुर्माना#gwaliornews #khabarilal pic.twitter.com/4B8MWcD45z
दरअसल ग्वालियर में बीते दिनों एक रील काफी चर्चाओं में रही। तानसेन ROB सड़क पर बनाया गया एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रील में कार के बोनट पर दुल्हन बैठ कर नाच रही थी। वहीं दूल्हेराजा कार की छत पर खड़े होकर तलवार बाजी करते हुए नजर आये थे। यह रील जैसे ही ट्रैफिक पुलिस के पास पहुँची तो रील में दिख रही कार के RTO नम्बर के जरिये गाड़ी मालिक की तलाश शुरू की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने ग्वालियर के रहने वाले गाड़ी मालिक नीलेश श्रीवास को जुर्माने की जानकारी दी।जिसके बाद नीलेश ने 500 रुपये का जुर्माना भरा। नीलेश ने यह भी बताया की उसके दोस्त अंशु तोमर की शादी के दौरान अंशु ने रील शूट किया था। आगे से कोई भी इस तरह की जोखिम भरी रील शूट न करे। क्योंकि यह खुदके साथ दूसरे के जीवन को परेशानी में डाल सकती है। वहीं ट्रैफिक DSP नरेश अन्नोटिया का कहना है कि भविष्य में भी यदि कोई इस तरह ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करेगा तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


